छात्रों ने निकाली रैली, गाए देशभक्ति गीत
जम्मू। श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन करण नगर जम्मू की तरफ से मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। देशभक्ति और एकता का अद्भुत प्रदर्शन करने वाली रैली का शुभारंभ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष सुनीत रैना ने किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी और कई अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद, मिट्टी को नमन-वीरों को वंदन और देशभक्ति गीत गाते गाए। ब्यूरो