फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का बलूचिस्तान पर बयान टर्निंग प्वाइंट'

Sun, 21 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर बलूचिस्तान पर दिए बयान को टर्निंग प्वाइंट बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को आने वाले समय में यह बात समझ आएगी और सबक भी मिलेगा। 
विज्ञापन

 
आजादी के 70 साल कार्यक्रमों की शृंखला के तहत स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रजा परिषद और जन संघ के पूर्व प्रधान पंडित प्रेमनाथ डोगरा के जन्म स्थल समैलपुर में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जब भारत के साथ जम्मू कश्मीर का विलय किया था तो बलूचिस्तान के लोगों ने भारत के हक में जनमत संग्रह किया था। 

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में भारत की अखंडता, एकता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं होगी। राज्य सरकार में भाजपा की भागीदारी हैं और राष्ट्र हितों से कोई समझौता नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा अलगाववादियों के लिए चोट: सत शर्मा

वित्त मंत्री के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा पंडित जवाहर लाल नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मिलीभगत से जम्मू कश्मीर के लोगों व देश को काफी कुछ सहना पड़ा।  डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शहादत दी। जम्मू कश्मीर में राष्ट्र हितों को सर्वोपरि रखकर सरकार काम कर रही है। 

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा भाजपा की तिरंगा यात्रा अलगाववादियों व पाकिस्तान के लिए चोट है। उन्होंने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भाजपा पीडीपी सरकार को पचा नहीं पा रहे।

कभी राष्ट्रपति से मिल रहे तो कभी अन्य नेताओं से। जम्मू और लेह लद्दाख में पूरी तरह से शांति है। कश्मीर के छोटे से हिस्से में राष्ट्र विरोधी ताकतों ने माहौल खराब किया है। जल्द ही वहां भी शांति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें