फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ के पाडर में टिप्पर हादसा: सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 03 Jul 2026 02:13 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के पद्दर क्षेत्र में गुलाबगढ़-सोहल मार्ग पर एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र में गुलाबगढ़-सोहल मार्ग पर शुक्रवार को एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और  दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुर्घटना गुलाबगढ़ के पास सोहल मार्ग पर हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत अथोली अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान अनुरुद्ध सिंह (55) पुत्र नंद लाल निवासी तियारी और उनके बेटे दीपक कुमार (30) पुत्र अनुरुद्ध सिंह निवासी तियारी के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में सपूत सिंह (35) पुत्र धनतेर सिंह निवासी तियारी और रविंदर सिंह (35) पुत्र गिरधारी लाल निवासी इश्तियारी घायल हुए हैं। दोनों का अथोली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें