आईजीपी ट्रैफिक के मुताबिक भूस्खलन के तहत बंद हुए नेशनल हाइवे को फिलहाल समय सीमा के तहत खोला गया है। अभी नेशनल हाइवे को दोनों तरफ से खोलना संभव नहीं हुआ है।
काफी जगह पर अभी काम चल रहा है, भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक विभाग ने फैसला लिया है।
आईजीपी ट्रैफिक के मुताबिक भविष्य के योजना के तहत नेशनल हाइवे जम्मू से श्रीनगर खोला जाएगा। जिसके लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिसके तहत श्रीनगर से जम्मू जाने वाले सभी लाइट मोटर व्हीकल के लिए पंथा चौक 9 बजे सुबह क्रास करना होगा, फिर लेवडूरा 12.30 बजे तक और जवाहर टनल 2 बजे के मुताबिक क्रास करना होगी।
जबकि ट्रक और लोड कैरियर जम्मू से दोनों तरफ पंथा चौक 7 बजे सुबह, लेवडूरा 1 बजे दोपहर और जवाहर टनल 3 बजे क्रास की जा सकेगी। इसी तरह से जम्मू से श्रीनगर के लिए लाइट मोटर व्हीकल नगरोटा से सुबह 8 बजे क्रास करेंगे।