फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा-जम्मू रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना: 13 ट्रेनों की समयसारणी बदली, स्टेशन निकलने से पहले देखें शेड्यूल

Wed, 23 Sep 2026 10:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू मंडल से चलने वाली 13 ट्रेनों की समयसारणी में बदलाव किया गया है, जिसकी नई टाइमिंग 25 सितंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों से लागू होगी। कटड़ा-जम्मू समेत कई रूटों पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय बदला है। 
विज्ञापन
ट्रैक से होकर गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाने के लिए जम्मू मंडल से चलने वाली 13 ट्रेनों की समयसारणी में बदलाव किया गया है। नई समयसारणी अलग-अलग ट्रेनों के लिए 25 सितंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच लागू होगी।

विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इन ट्रेनों में भी बदलाव
ट्रेन 20985 कोटा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 30 सितंबर से जम्मू तवी सुबह 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन (उधमपुर) पर इसका आगमन दोपहर 12:30 बजे होगा। ट्रेन 14611 गाजीपुर सिटी-कटड़ा 25 सितंबर से जम्मू 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होकर कटड़ा दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। 22431 सुचेतगढ़-हीद कैप्टन तुषार महाजन का उधमपुर पहुंचने का समय 26 सितंबर से दोपहर 12:55 बजे होगा। 19803 कोटा-कटड़ा 26 सितंबर से कटड़ा दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी, जबकि 14803 बाड़मेर-जम्मू तवी का जम्मू तवी पहुंचने का समय 26 सितंबर से सुबह 6:40 बजे होगा।

 रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व NTES, रेल मदद ऐप या रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन के संशोधित समय की पुष्टि करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कटड़ा से चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला
ट्रेन संख्या 12472, 12474, 12476 और 12478 अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 9:40 बजे रवाना होंगी। ये ट्रेनें शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 10:02 बजे पहुंचेंगी और 10:04 बजे रवाना होंगी। जम्मू रेलवे स्टेशन पर इनका आगमन पूर्वाह्न 11:20 बजे और प्रस्थान 11:30 बजे होगा। शहीद कैप्टन सुनील चौधरी-कठुआ स्टेशन पर दोपहर 12:28 बजे पहुंचकर 12:30 बजे रवाना होंगी। पठानकोट कैंट स्टेशन पर आगमन दोपहर 1:15 बजे और प्रस्थान 1:20 बजे होगा। पठानकोट कैंट के बाद इन ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन 12476 में यह बदलाव 23 नवंबर, 12472 में 25 नवंबर, 12474 में 26 नवंबर और 12478 में 29 नवंबर से लागू होगा।

कश्मीर घाटी में चार ट्रेनों का नया समय 25 सितंबर से
ट्रेन संख्या 64651 संगलदान-बारामुला के बारामुला पहुंचने का समय शाम सात बजे और 74617 बनिहाल-बडगाम के बडगाम पहुंचने का समय शाम सात बजे होगा। ट्रेन 74621 बडगाम-बारामुला अब बडगाम से शाम 7:15 बजे रवाना होगी। मज्होम में 7:29 बजे पहुंचकर 7:30 बजे रवाना, पट्टन में 7:38 बजे पहुंचकर 7:39 बजे रवाना, हमरे में 7:47 बजे पहुंचकर 7:48 बजे रवाना और सोपोर में 7:55 बजे पहुंचकर 7:56 बजे रवाना होगी। बारामूला में इसका आगमन रात 8:10 बजे होगा। वहीं 74620 बारामुला-संगलदान के संगलदान पहुंचने का समय शाम 7:20 बजे रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें