फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले स्कूल में ताला, शिक्षक गैरहाजिर

Sat, 23 Aug 2014 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य, जब समय से पहले ही स्कूल में ताला लगा दिया जाएगा और भी स्कूल खुला भी तो पढ़ाने वाले नदारद। जिले में ऐसा ही नजारा एक बार फिर सामने आया है। समय से पहले स्कूल बंद किए जाने पर जेडईओ ने पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चालू महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार का है। दरअसल, जोनल शिक्षा अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण के लिए अचानक दौरे पर निकल पड़े। उन्होंने अपना रुख उखराल और तरूटा दब्बड़ की ओर किया। अधिकारी उस समय समय हैरान रह गए जब उन्होंने तरूटा दब्बड़ के मिडिल स्कूल में ताला लगा पाया।

स्कूल को समय से पहले एक बजकर बीस मिनट पर बंद पाया गया। बच्चों की बात छोड़ दो आसपास स्टाफ का कोई सदस्य कहीं नजर नहीं आया। इस पर अधिकारी ने पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर दिया। स्टाफ को आदेश दिया गया है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण दिया जाए। स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों का अगस्त महीने का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, उखराल प्राइमरी स्कूल पहुंचने पर यहां सिर्फ एक शिक्षक मौजूद पाया गया। हाजिरी रजिस्टर देखने पर पता चला किया दो शिक्षक मधु रानी और नंद किशोर अनुपस्थित हैं। इस पर अधिकारी दोनों शिक्षकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें