फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra : अब तक 88,59,647 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन, पिछसे साल से करीब तीन लाख अधिक

Sat, 02 Dec 2023 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस वर्ष नवंबर माह तक 88,59,647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 2,96,509 अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी। 
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष 2022 के नवंबर माह तक 85,63,138 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई थी। इस वर्ष नवंबर माह तक 88,59,647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 2,96,509 अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी। 

विज्ञापन


वर्ष 2023 के जनवरी माह में 5,24,189 श्रद्धालु मां के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे थे। फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,94,650, अप्रैल में 10,18,540, मई में 9,95,773, जून में 11 लाख 95,844, जुलाई में 7,76,800, अगस्त में सात लाख 10,964, सितंबर में सात लाख 94,156, अक्टूबर में 9,15,703 श्रद्धालु और बीते नवंबर माह में 6,18,646 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। 

यानी इस वर्ष 11 माह में कुल 88,59,647 श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे हैं। वर्ष 2022 में नवंबर माह तक कुल 85 लाख 63,138 श्रद्धालु मां के दरबार हाजिर लगाने पहुंचे थे। वर्ष 2023 के नवंबर माह तक के मुकाबले इस वर्ष में नवंबर माह तक 2,96,509 श्रद्धालु अधिक संख्या में मां के दरबार हाजिरी लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें