फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं करवाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी पुलिस

Sat, 05 Nov 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में चार महीने की हिंसा और स्कूलों में आगजनी की लगातार हो रही घटनाओं के बीच बोर्ड परीक्षाओं के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुट गई है।
विज्ञापन


पहले स्कूलों में आगजनी मामले पर हाईकोर्ट की ताकीद और वीरवार को 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा से पुलिस अमला एक्टिव हो गया है। सिविल प्रशासन ने घाटी के संवेदनशील इलाकों में कमेटियों का गठन कर एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हिंसक वारदातों के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने पेट्रोल की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारिक आदेश के अनुसार पेट्रोल की अनाधिकृत बिक्री पर सख्ती से रोक लगानी होगी। पेट्रोल का इस्तेमाल स्कूलों में आगजनी के लिए बम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


घाटी में 14 नवंबर से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। परीक्षाओं के विरोध में स्वर पहले से मुखर हैं। स्कूलों में आगजनी की घटनाएं जारी हैं। इस बार चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि दो दर्जन से ज्यादा स्कूली इमारतें जलाई जा चुकी हैं।

सरकार ने निजी स्कूलाें में परीक्षा केंद्र बनाने की रिवायत खत्म कर दी है। सभी केंद्र सरकारी इमारतों में ही बनेंगे। ऐसे में सरकारी इमारतों के सीमित दायरे और हमलों की आशंका के बीच परीक्षाओं का शांतिपूर्ण आयोजन टेढ़ी खीर माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें