फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नवरात्र पर मंदिरों में सुरक्षा का कड़ा पहरा, जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

Sun, 11 Oct 2026 12:33 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नवरात्र और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीआईजी श्रीधर पाटिल ने मंदिरों में कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए। बावे वाली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस विशेष तैनाती करेगी और लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
बावे वाली माता - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआईजी श्रीधर पाटिल ने नवरात्र और दशहरा उत्सव को लेकर शनिवार को निर्देश दिए कि मंदिरों और त्योहार वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज में नवरात्र और दशहरा त्योहार के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। डीआईजी ने जोनल पुलिस मुख्यालय जम्मू के कॉन्फ्रेंस हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें सुरक्षा तैनाती, धार्मिक जुलूसों और भीड़ का प्रबंधन, नाके और तलाशी, तोड़-फोड़ रोधी जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल, इमरजेंसी रिस्पॉन्स, आग से सुरक्षा, मेडिकल सुविधाओं और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल पर ध्यान दिया गया। शांतिपूर्ण और बिना किसी घटना के त्योहार मनाने के लिए खतरे का आकलन, संदिग्धों की जांच, सोशल मीडिया की निगरानी और अफवाहों को प्रभावी ढंग से रोकने पर भी जोर दिया गया।

बावे वाली माता मंदिर में यातायातनियमों का पालन करें लोग : भसीन
एसएसपी ट्रैफिक अमित भसीन ने शनिवार को बावे वाली माता मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नवरात्र में यातायात नियमों का पालन करें। बावे वाली माता मंदिर में अगले 10 दिन तक भीड़ रहेगी। नवरात्र उत्सव को लेकर रविवार दोपहर दो बजे से शहर में ट्रैफिक पुलिस कर्मी और अधिकारी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। डीएसपी साउथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त नफरी भी रहेगी। पूरी कोशिश रहेगी कि जाम न लगे। लोगों से आग्रह है कि सड़कों पर वाहन खड़े न करें। पार्किंग के लिए जो प्रॉपर स्लॉट बनाए गए हैं वहीं पर वाहन खड़े किए जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें