फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो के दर्शन के लिए आए तीन यात्री मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में शनिवार को तीन ट्रेवलरस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें रेलवे स्टेशन कटड़ा से ही लौटा दिया गया है। इसके साथ ही रियासी जिले में शनिवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है, जबकि एक व्यक्ति ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाई है। इसके साथ ही जिले में मौजूदा समय में 44 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक रियासी, कटड़ा, पौनी और माहौर से कोई भी नया मामला संक्रमण का नहीं मिला हैं। शुक्रवार को ब्लॉक रियासी से संक्रमण के तीन नए केस मिले थे। शनिवार को कोई नया मामला नहीं पाया गया, जोकि राहत की बात है। संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह छह से शाम छह बजे तक सभी प्रकार की दुकानों को खोलने का आदेश दिया था। इसके साथ ही नगर कमेटी के अंतर्गत दुकानों से साप्ताहिक बंदी पर रोक को भी हटा दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को बाजार खुलने के बाद भी दुकानदार ग्राहकों की राह ताकते रहे। बाजारों में लोग सिर्फ जरूरी सामान लेने को ही पहुंचे। इस कारण कहीं पर भी भीड़ नहीं दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें