सरकार ने आज दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों समेत तीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश दिया है। इस बाबत जम्मू-कश्मीर गृह विभाग से एक आदेश जारी हुआ है।
डी. आर. डोली को जम्मू-कश्मीर के पुलिस आवास निगम के अध्यक्ष, सह-प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है, जो कि एडीजीपी अब्दुल गनी मीर की जगह लेंगे।
के. चौधरी को एडीजीपी (समन्वय) पीएचक्यू के रूप में तैनात है। सहायक निदेशक एसकेपीए उधमपुर के पद पर तैनात मुहम्मद फरीद को स्थानांतरित कर जेकेएपी 7 वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया है।