फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। सरगना सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में चोरी की गई करीब 90 हजार कीमत की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चोरों की पहचान ओंकार भगत उर्फ गुशु और रूप लाल उर्फ रूपा दोनों निवासी हमीरपुर, तहसील मढ़ीन, जिला कठुआ और सौरव शर्मा उर्फ कालू निवासी सांदी घगवाल जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ओंकार भगत उर्फ गुशु गिरोह का सरगना है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य सरगना गुशु के कहने पर चोरी करते थे। आरोपियों को केस एफआईआर नंबर .04/2024 धारा 379 आईपीसी पीएस घगवाल में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है। गिरोह में शामिल सभी चोरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि रिकॉर्ड (181) चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 88 चोरी के मामलों को सांबा पुलिस ने बहुत कम समय में सुलझाया है। पुलिस एक के बाद एक बड़ी सफलताएं हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें