फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu & Kashmir: मडुई में दिखे 3 संदिग्ध, कपड़े धोने नाले पर गईं महिलाओं ने देखा; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Tue, 29 Apr 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, बिलावर

सार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ महिलाएं भीनी नाले में कपड़े धोने गई थीं। शाम करीब 4 बजे जब वे वापस लौट रही थीं, तो उन्होंने काले कपड़े पहने तीन मास्कधारी व्यक्तियों को नाले के पास से गुजरते देखा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलावर नगर कमेटी के वार्ड चार स्थित मोहल्ला मडुई से सटे भीनी नाले के पास तीन नकाबपोश संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ महिलाएं भीनी नाले में कपड़े धोने गई थीं। शाम करीब 4 बजे जब वे वापस लौट रही थीं, तो उन्होंने काले कपड़े पहने तीन मास्कधारी व्यक्तियों को नाले के पास से गुजरते देखा। महिलाओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी शुरू कर दी। यह अभियान शाम 4:30 से रात 8 बजे तक चला, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।

यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। तीन दिन पहले ही मडून पंचायत के प्लेई क्षेत्र में भी तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए थे। उस समय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिन तक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने भीनी नाले में पुलिस चौकियां स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह इलाका आतंकियों के लिए पुराना रूट रहा है, जिसका इस्तेमाल वे कठुआ और डोडा जिलों की पहाड़ियों तक पहुंचने के लिए करते आए हैं।
विज्ञापन


संदिग्धों के दिखने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। शाम ढलते ही दुकानें बंद हो गईं और लोग अपने घरों में दुबक गए। रात 8 बजे तक पूरा क्षेत्र सुनसान नजर आया। हालांकि, स्थानीय निवासियों को सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा है। स्थानीय लोगों ने कहा, हमें अपनी सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। ये संदिग्ध जल्द ही पकड़े जाएंगे। पाकिस्तान के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें