सोपोर पुलिस ने रविवार को आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए युवाओं की भर्ती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि लियाकत अहमद लोन पुत्र स्व. गुलाम मोउद्दीन लोन, मोहम्मद शफी भट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट निवासी हारवां और तारिक अहमद नजर पुत्र मोहम्मद सुल्तान नजर निवासी बदरहार हंदवाड़ा हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं। तीनों क्षेत्र में युवाओं को आंतकी संगठन में भर्ती करने का गिरोह चला रहे हैं।
थाना बोमोई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवाओं से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में उमर खालिद मीर पुत्र अब्दुल खालिद मीर निवासी तुजाड़ को आंतकी संगठन में भर्ती करवाया है।