जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तीन वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग 2025 के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में पुंछ के साकलेन तारिक, आरएसपुरा की मन्नत चौधरी और अनंतनाग के शादाब शमीम शामिल हैं। मन्नत चौधरी इस समय स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) ट्रेनिंग सेंटर जम्मू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। साकलेन और शादाब भी पूर्व में केंद्र के प्रशिक्षु रह चुके हैं। इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वाॅलीबॉल लीग का आयोजन अगले महीने से प्रस्तावित है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। मथुरा योद्धा, मुजफ्फरनगर लायंस, काशी वॉरियर्स, गोरखपुर जायंट्स, मुरादाबाद बुल्स, अयोध्या सुपर किंग्स, नोएडा थंडर्स और लखनऊ टाइगर्स शामिल हैं। ब्यूरो