फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिजबुल का माड्यूल ध्वस्त, तीन ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

Fri, 05 May 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के माड्यूल को ध्वस्त करते हुए तीन ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इन्हें सुरक्षाबलों से हथियार छीनने की जिम्मेदारी सौंपी गई थे। तीनों ओजीडब्ल्यू कई आतंकी वारदातों में लिप्त थे। इनसे तीन चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेना की 66 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने साझा अभियान चलाकर अकील अहमद, अशिफ अब्दुल्ला निवासी रेशीपोरा और अमीर हुसैन गनेई निवासी चेक चोलेना को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार तीनों ओजीडब्ल्यू हिजबुल के सक्रिय आतंकी गयास उल इस्लाम ठोकर, अब्बास भट तथा इशफाक अहमद ठोर के संपर्क में आए। वे मंत्रीबुग, हरमैन तथा चाकूरा में इन आतंकियों के संपर्क में आए। इन्हें सुरक्षा बलों से हथियार छीनने तथा आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों ओजीडब्ल्यू को एक पिस्टल और तीन ग्रेनेड आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिया गया था। सुऱक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए वे सबसे पहले कुलगाम बस स्टैंड में गए, लेकिन वहां सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी। इसके बाद अनंतनाग बस अड्डा, रेलवे स्टेशन अनंतनाग, पुलिस स्टेशन बेगूबाग गए, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी
पुलिस के अनुसार तीनों रेशीपोरा व हरमैन इलाकों में चुनाव बहिष्कार संबंधी पोस्टर चिपकाने में भी शामिल रहे। इन वारदातों के लिए वे अकील अहमद की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को बडगाम के चाडूरा में मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी में मुनीब उल इस्लाम तथा आसिफ अहमद शामिल हुए थे, जो तीनों ओवरग्राउंड वर्कर के सहयोगी रहे हैं। पुलिस ने मुनीब को गिरफ्तार कर लिया है। शोपियां पुलिस कई दिनों से तीनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी, जिसके चलते तीनों की गिरफ्तारी हो सकी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें