जम्मू-कश्मीर प्रशासन के हित में सरकार ने शुक्रवार को तीन केएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर अफशान मसूद का तबादला कर उन्हें समाज कल्याण निदेशालय में उप निदेशक प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं समाज कल्याण निदेशालय में उप निदेशक प्रशासन के पद पर चल रहीं सुप्रिया कोहली का तबादला कर उन्हें अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग में प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
इसी बीच केएएस अधिकारी आशिमा शेर जोकि पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग जम्मू में भूमि अधिग्रहण कलेक्टर के पद पर तैनात हैं उन्हें अगले आदेश तक सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर का अतिरिक्त कार्र्यभार सौंपा गया है।
एक अन्य आदेश में सरकार ने फ्लोरीकल्चर, पार्क और गार्डन विभाग के सचिव शेख फैयाज अहमद को पदोन्नति देकर उन्हें फ्लोरीकल्चर, पार्क और गार्डन विभाग का आयुक्त सचिव बना दिया है।