फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद व मैट्रिक्स शीट बरामद

Tue, 17 Jul 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में जैश के माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सुरक्षा बलों ने सोमवार को संगठन के तीन सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तीनों आतंकियों से सुरक्षा बल पूछताछ करने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि तीनों इलाके में पिछले काफी दिनों से सक्रिय थे। इनकी गिरफ्तारी को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
हरितार के पास पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध स्थितियों में एक युवक को उन्होंने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जैश के लिए काम करता है। उसकी शिनाख्त टकियाबल के बिलाल अहमद के रूप में हुई। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड तथा जैश की मैट्रिक्स शीट बरामद की गई।

दो अन्य आतंकियों को सुरक्षा बलों ने यारबुग रफियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्त आसिफ शेख व अब्दुल मजीद मीर (दोनों निवासी यारबुग रफियाबाद) के रूप में हुई। इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एके-47 की चार गोलियां, दो मैट्रिक्स शीट बरामद की गई। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें