फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: पत्थर गिरने से तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Fri, 05 Aug 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे तीन श्रद्धालु शुक्रवार को घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही। उसे एयरलिफ्ट कर कड़कयाल के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही, जो कटड़ा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अभय(10) पुत्र विश्वनाथ निवासी अलीगढ़, सुरजीत परमार(20) पुत्र कालीचरण निवासी पश्चिम बंगाल और सतपाल सिंह(25) पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह निवासी जयपुर राजस्थान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे।

तीनों दोपहर के समय गेट नंबर तीन के पास थे कि अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिसकी चपेट में तीनों आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अभय को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एयरलिफ्ट कर कड़कयाल के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। सुरजीत परमार और सतपाल सिंह कटड़ा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें