सांबा। जिले में डेंगू के तीन मरीजों के मिलने का मामला सामने आया है। कस्बे के वार्ड 13, वार्ड 8 और दबोह में एक-एक मरीज मिला है। जिले में अब तक 81 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। जो गत वर्ष की तुलना में काफी कम हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा के अनुसार सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गत जून माह से ही लोगों को डेंगू के बचाव बारे जागरूक करते आ रहे हैं। जहां पर भी पानी जमा मिला वहां दवा का स्प्रे कर कर रहे हैं। बताया कि उनके अनुसार अधिक मामले डेंगू हाट स्पाट क्षेत्रों से आए हैं। वहां पर उन के कर्मियों द्वारा दवा का स्प्रे समय समय पर किया जाता रहा है। सभी मरीजों का उपचार घरों में ही किया गया है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बनाया गया है।