फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन उपवास रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 18 Oct 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज के सामने स्थित विद्यार्थियों के शहीद स्मारक स्थल पर हवन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धांजलि सभा संपन्न हो गई। विद्यार्थियों की ओर से लगातार तीन दिनों तक विशेष रूप से शहीदों की याद में रखा उपवास भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जेजेएसएफ (जम्मू ज्वाइंट स्टूडेंट फेडरेशन) के तत्वावधान में आयोजित 1966 के शहीद विद्यार्थियों की स्मृति में तीन दिवसीय श्रद्धांजलि सभा जीजीएम साइंस कालेज के सामने शहीद स्मारक स्थल पर शनिवार को संपन्न हो गई। इस श्रद्धांजलि सभा के आखिरी दिन जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने श्रद्धांजलि स्थल पर पहुंच कर उपवास पर रहे बच्चों को जूस पिलाया तथा हवन में पूर्णाहुति दी।

इस मौके पर विभिन्न कालेजों के प्रिंसिपल तथा स्टाफ आदि उपस्थित रहे, जबकि जेजेएसएफ के पूर्व प्रधान राजेंद्र जम्वाल एवं पुष्पिंदर मन्हास आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 16 से लेकर लगातार तीन दिनों तक विद्यार्थियों ने शहीद बृजमोहन, सरदार गुरचरण सिंह, सुभाषचंद्र और गुलशन हांडा की स्मृति में जेजेएसएफ के बैनर तले उपवास रखा गया तथा विद्यार्थियों ने तीन दिन कक्षाओं का बहिष्कार कर काला दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें