फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी में तीन दिवसीय मेला 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। महाशिवरात्रि पर श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 10 मार्च से किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई, जिसमें आयोजन और सुविधाओं के संबंध में रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

डीसी ने पावर सप्लाई, सैनिटेशन, सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएमओ राजीव शर्मा को आधार शिविर के साथ ही यात्रा मार्ग में और प्राकृतिक गुफा के बाहर अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने और स्ट्रेचर व एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। एसएसपी रशिम वजीर ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बना कर काम किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन शिवखोड़ी केसरी दंगल का भी आयोजन होगा। बैठक में एडीसी राजेंद्र शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी बखूबी निभाने को कहा। तहसीलदार पौनी लेखराज, नायब तहसीलदार रनसू अशोक कुमार, एआरटीओ राजेश गुप्ता, जम्मू-कश्मीर रैसलिंग एशोशिएसन के प्रधान शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें