फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा मेईमल देवस्थान से रात को नकदी ले भागे चोर शाम को पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार खानाबदोश थे तीनों आरोपी, सीसीटीवी से हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गांव ढोकखालसा स्थित बाबा मेईमल देवस्थान पर सोमवार रात करीब एक बजे दानपात्र को तोड़कर चोर जमा नकदी को लेकर फरार हो गए। यह घटना पास में मौजूद एक दवाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज को देखने के बाद ग्रामीणों ने चोरों को पहचान लिया, और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उनकी तलाश की, और मंगलवार शाम तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे 36 हजार रुपये बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब देवस्थान के पुजारी राज कुमार पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दानपात्र टूटा हुआ है, उसके पूरे रुपये गायब हैं। पुजारी ने इसकी जानकारी गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक राजू शर्मा को दी। धीरे-धीरे गांव के सभी लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को भी बुलाया गया। गांव के लोगों ने जब देवस्थान के पास एक मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा तो उसमें तीन लोग रात डेढ़ बजे देवस्थान के मुख्य गेट से भीतर जाते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा था कि तीनों आरोपी रियासी की तरफ भाग गए थे। वे वहीं के मूल निवासी हैं, और खानाबदोश होने के कारण सर्दी शुरू होते ही अक्टूबर में ढोकखालसा गांव में आकर बसे थे। इसी सप्ताह ये लोग वापस भी जाने वाले थे। इनकी खोज के लिए पुलिस ने उनके संबंधियों को भी साथ लिया था। अंत में शाम को रियासी से तीनों आरोपी पकड़े गए। उनकी पहचान अब्दुल रजाक निवासी कढेंयाल ज्यौड़ियां, मोहम्मद मुख्तयार निवासी तरोटी ज्यौड़ियां और शब्बीर अहमद निवासी कढेंयाल ज्यौड़ियां के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कुबूल किया है, और उनसे 36305 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें