फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कानून की जानकारी जरूरी: मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया सांबा का दौरा
विज्ञापन

कानूनी सहायता रक्षा वकील इमारत का किया उद्घाटन, जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर सिंह ने मंगलवार को सांबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानूनी सहायता रक्षा वकील इमारत का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सभी को कानून की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ताशी रबकिया भी उपस्थित थे।
मुख्य न्यायाधीश ने जिला न्यायालय का दौरा कर न्यायिक अधिकारियों, बार सदस्यों और कर्मचारियों से बातचीत की। उनकी शिकायतें सुनीं और उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने सम्मेलन हॉल, मिनी सचिवालय सांबा में न्याय तक पहुंच के क्षितिज का विस्तार और कानूनी सेवा प्राधिकरणों की भूमिका पर एक जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने देश के संविधान की प्रस्तावना के महत्व व अर्थ पर विचार-विमर्श किया, और प्रतिभागियों को इसकी प्रस्तावना के पीछे की सच्ची भावना के बारे में जागरूक किया। जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवाओं के प्रावधानों पर भी संक्षेप में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका पर चर्चा करते हुए न्यायमूर्ति ताशी रबकिया ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत काम करने वाले पैरा लीगल वॉलंटियर्स एक आम आदमी और विभिन्न विभागों के बीच सेतु के रूप में कार्य कर सकते हैं। साथ ही जिला और तहसील कानूनी सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिया गुप्ता, डीएलएसए के पैनल वकील हितेश शर्मा और उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन


विचार रखने वालों को किया गया पुरस्कृत
भार्गव डिग्री कॉलेज सांबा की सहायक प्रोफेसर रितु संब्याल, कॉलेज में बीए के चौथे सेमेस्टर की छात्रा बंदना कुमारी और बीए एलएलबी सेमेस्टर तृतीय डोगरा लॉ कॉलेज बाडी ब्राह्मणा के छात्रों ने भी अपने विचार रखे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम, मुख्य न्यायाधीश के प्रधान सचिव एमके शर्मा, रजिस्ट्रार सतर्कता यश पॉल बॉर्नी, रजिस्ट्रार नियम राजिंदर सप्रू, सदस्य सचिव अमित गुप्ता, जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के रजिस्ट्रार कंप्यूटर (आईटी) अनूप कुमार शर्मा, आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सांबा की सचिव रेखा कपूर निश्चल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें