फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: भट्ठी फटते ही दहली फैक्टरी, तीन धमाकों से मचा हड़कंप, मजदूरों में मची भग

Mon, 27 Jul 2026 12:54 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाड़ी ब्राह्मणा स्थित कश्मीर इस्पात फैक्टरी में भट्ठी फटने से तीन जोरदार धमाके हुए, जिससे फैक्टरी और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाके के बाद उठता धुआं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र स्थित कश्मीर इस्पात फैक्टरी में रविवार की शाम भट्ठी फटने से तीन जोरदार धमाके हुए। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज तीन से चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसमान में घने धुएं का गुबार उठने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरन फैक्टरी में 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले धमाके के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग फैक्टरी के बाहर इकट्ठा हो गए। एक फैक्टरी वर्कर ने बताया कि भट्ठी नीचे की ओर फटने के कारण कई मजदूरों की जान बच गई। अगर भट्ठी ऊपर की ओर फटती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने हादसा भयानक बताया लेकिन कहा कि किसी बड़े जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब ने बताया कि प्राथमिक जांच में मशीन की किसी पाइप के फटने से धमाका हुआ प्रतीत होता है। मामले की तकनीकी टीम से जांच करवाई जा रही है ताकि धमाके के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें