चिनोर में पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
जम्मू। ठठर क्षेत्र में 20 मई को चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बाइक समेत लाखों का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक घर से लैपटॉप, कंप्यूटर और बाइक चोरी की थी। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस चौकी चिनोर में एफआईआर दर्ज करवा दी। जांच के दौरान पुलिस ने 21 मई को सज्जाद अहमद निवासी चसाना जिला रियासी को ठठर जम्मू से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि साथी बहादुर अली निवासी अपर ठठर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने खुलासा किया कि उसने चोरी का एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर खान को और एक लैपटॉप मोहम्मद जफर दोनों निवासी तुल्ली चस्साना रियासी को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने चोरी के समान के खरीदारों को भी गिरफ्तार किया और बाइक समेत सब समान बरामद कर लिया।