पुलिस ने लूट के पैसे और ऑल्टो कार की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। नकली पुलिस बनकर फेरी वाले को लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के पैसे और मोबाइल फोन भी बरामद किया। आरोपियों की पहचान अखिल चोपड़ा निवासी वार्ड 10 आरएस पुरा, रोशन लाल निवासी गांव सिद्धड़ा आरएस पुरा और नितिन कुमार निवासी वार्ड 9 के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिश्नाह और आरएस पुरा क्षेत्र में नकली पुलिस वाले बनकर फेरी वालों को लूट रहे थे। बिश्नाह व आरएस पुरा थानों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी मदद से इन तीनों आरोपियों को पकड़ा। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने बताया कि इस मामले में पुलिस लगातार काम कर रही थी। तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर पकड़ा है। उनसे एक ऑल्टो कार के साथ लूट के पैसे और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।