फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेहरी गांव में युवक पर फायरिंग मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने बेहरी गांव में युवक पर संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली का मामला सुलझा लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल 12 बोर राइफल व खाली कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह निवासी थलोट (सांबा), अशोक कुमार निवासी समलाहा (सांबा) और रोमेश चंद्र निवासी समलाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सांबा पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को देर शाम बलवान सिंह पुत्र राम दित्ता निवासी बेहरी पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई थी। गोली पैर में लगने से उसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार और खाली कारतूस भी बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों को कानून के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें