अरनिया। अरनिया थाने के तहत आती सई चौकी के इंचार्ज और जवानों ने नाका लगाकर मवेशी तस्करी को विफल किया है। इसमें तीन मवेशियों को मुक्त करवाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती चौकी सई ने सूचना के आधार पर नाका लगाया था। उन्होंने देखा कि एक वाहन तिरपाल से ढका हुआ आ रहा है। तलाशी के दौरान वाहन में तीन मवेशी पाए गए। पुलिस ने ट्रक, चालक और मवेशियों को कब्जे में ले लिया है। संवाद