फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 8575 पदों के लिए साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों पर लिखित परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिनों तक हुई परीक्षा में साढ़े तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चार लाख 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा के अंतिम दिन डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जेकेएसएसबी ने इस बार परीक्षा केंद्रों में पारदर्शिता को बनाए रखने के विशेष व्यवस्था की थी। इसमें सभी जिलों में अतिरिक्त जिला आयुक्त को पर्यवेक्षक बनाया गया था। सोमवार को परीक्षा के अंतिम दिन कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित करवाई गई।
पीएचडी से लेकर स्नातक डिग्री धारक ने दी परीक्षा
चतुर्थ श्रेणी भर्ती की लिखित परीक्षा में पीएचडी से लेकर स्नातक डिग्री धारी युवा भी बैठे। प्रदेश के रोजगार के कम अवसर होने के कारण चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा के लिए पीएचडी छात्रों ने भी आवेदन किया था। जेकेएसएसबी के सचिव सचिन जम्वाल ने कहा कि जेकेएसएसबी की ओर से आयोजित यह अब तक का सबसे बड़ा भर्ती आयोजन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें