फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरफ्तार तीन आरोपी। स्रोत : पुलिस।
विज्ञापन
बडगाम जिले के चरार ए शरीफ पुलिस ने मंगलवार को मोबइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर बैटरी भी बरामद हुई। तीनों आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
विज्ञापन

चरार ए शरीफ पुलिस स्टेशन में काजीपोरा चदूरा निवासी और अल्टस कंपनी (जियो रिलायंस टावर्स) में साइट टेक्नीशियन फैयाज अहमद भट ने काकावरिंग स्थित टावर साइट पर चोरी का मुकदमा दर्ज करया था। जांच के दौरान पता चला कि चरार ए शरीफ उप मंडल में टावर साइटों पर हाल ही में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने काकावरिंग घटना के साथ-साथ हंजुरा गांव में एक टावर पर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की पहचान गुलज़ार अहमद गनी पुत्र गुलाम मोहम्मद गनी निवासी अरिगाम बडगाम, मोहम्मद रफ़ी खान पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन खान निवासी अरिगाम बडगाम और मोहम्मद शफ़ी डार पुत्र गुलाम अहमद डार निवासी हंजीगुंड चादोरा के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई टावर की आठ बैटरी बरामद हुई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कर चादोरा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें