फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: स्वतंत्रता दिवस मनाने पर जान से मारने की धमकी

Sat, 13 Aug 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल के दरवाजे पर शनिवार को दोपहर बाद स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार करने के पोस्टर चिपके मिले।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डीआईजी पुलिस जानी विल्यिम ने बताया कि पोस्टर मिलने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करने के प्रयास में हैं। पुलिस ऐसे लोगों को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

राजोरी में हुए थे देश व‌िरोधी प्रदर्शन

आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
जानकारी के अनुसार स्कूल के दरवाजे पर चिपके पोस्टर उर्दू भाषा में एक सादे कागज पर लिखे गए हैं। इसमें लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार किया जाए।   कोई भी स्वतंत्रता दिवस को मनाता मिला तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। जिले में देश विरोधी नारेबाजी, पुलिस पर पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ के बाद अब धमकी भरे पोस्टर मिलने से पुलिस व खुफिया एजेंसियां सकते में हैं।   पुलिस व अन्य एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि पोस्टर लगाने वाले कौन लोग हैं। गौरतलब है क‌ि बीत द‌िनों पूंछ में भी धमकी भरे पोस्टर लगाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें