फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में पाकिस्तानी चौकियों पर कार्रवाई के बाद LoC पर बढ़ा बैट हमले का खतरा

Wed, 24 May 2017 02:31 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नौशेरा में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की चौकियां तबाह करने के बाद पीरपंजाल इलाके में बैट हमले की आशंका बढ़ गई है। पाक बैट में आतंकी भी शामिल हैं। इसलिए एहतियात बरती जा रही है। पाकिस्तान राजोरी-पुंछ सेक्टर को बैट हमले के दृष्टिकोण से ज्यादा महफूज मानता रहा है।
विज्ञापन


कृष्णा घाटी और भिंबर गली में पाकिस्तान की ओर से भारतीय जवानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पहले भी होती रही है। यूपीए सरकार के दौरान भी इसी सेक्टर में जवानों के सिर काटने की घटनाएं हुईं थीं। सुरक्षा एजेंसियों के मिले इनपुट के अनुसार पाकिस्तान ने बदले की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए फिलहाल एलओसी पर पेट्रोलिंग बंद कर दी है। पाकिस्तान ने एलओसी से सटे पीओके के कई गांव खाली करवाए हैं।

सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका भी है, इसलिए पाकिस्तानी सेना ने फिलहाल सीधे टकराव से बचने की रणनीति अपनाई है। आतंकियों की घुसपैठ को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तान की अग्रिम पोस्टों से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी चौकियां तबाह किए जाने के बाद भी पाक ने गोलाबारी की थी। इस कारण नौशेरा के एलओसी से सटे गांवों से लगभग 1200 लोग विस्थापित हुए थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की किसी नापाक साजिश की आशंका में सतर्क हुए सुरक्षाबल

सतर्क हुए सुरक्षाबल - फोटो : File Photo
चौकियां तबाह होने के बाद ही पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा के नौगाम में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की गई। सेना को इनपुट मिले हैं कि नौगाम में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकी फिदायीन थे। अगर घुसपैठ सफल होती तो सैन्य शिविर पर फिदायीन हमला संभव था। भारतीय सेना ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन यह खतरा बारामुला से लेकर राजोरी-पुंछ सेक्टर तक बना हुआ है। 

एलओसी पर मात खाने के बाद पाकिस्तान अक्सर बार्डर पर मोर्चा खोल देता है। इस कारण बार्डर पर बीएसएफ को सतर्क कर दिया है। हालांकि बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स में फ्लैग मीटिंग हुई है, पर तनाव कायम है।

कठुआ, आरएस पुरा और सांबा में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों के अलावा सैन्य शिविरों पर फिदायीन हमले का भी खतरा बढ़ा है। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक बार्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों की पोस्ट पर हलचल देखी गई है। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन

एलओसी और बार्डर पर छह साल में घुसपैठ की 2061 कोशिशें

आतंकी घुसपैठ की कोशिश - फोटो : Demo Photo
पाकिस्तान की ओर से छह साल में आतंकियों की घुसपैठ कराने की 2061 कोशिशें हुईं हैं। 2010 से अब तक घुसपैठ की कोशिश करने वाले 316 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। इस दौरान 1075 आतंकियों को पीओके की तरफ वापस खदेड़ दिया गया। घुसपैठ के दौरान आतंकियों की गिरफ्तारी मुश्किल होती है। फिर भी सुरक्षा बलों ने अब तक 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें