फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र जांच के लिए एफएसएल भेजा

Wed, 10 Aug 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे धमकी भरे पत्र को जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया गया है। पत्र पर दी गई तारीख और लिखाई की जांच होगी। बुधवार को एफएसएल पत्र को लेकर काफी कुछ बता सकती है। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


बताया कि पत्र में काफी ऐसी चीजें हैं, जिसकी बारीकी से जांच करने में एफएसएल मदद कर सकती है। इसलिए इसे जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने उन स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जिन स्कूलों को पत्र में धमकी का जिक्र किया गया है। 

सूत्रों की मानें तो पुलिस के साथ कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी एसएसपी कार्यालय पहुंचे पत्र की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है, क्योंकि पत्र लिखने वाले ने आईएसआईएस का जिक्र किया हुआ है, इसलिए सभी एजेंसियां इसे संवेदनशील मामला मानकर गहनता से जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किसी को पत्र लिखने वाले मसूद नाम के शख्स की जानकारी नहीं मिली है। जिसे ढूंढने के लिए कई स्कूलों में भी पूछताछ की गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में किसी ने धमकी भरा पत्र भेजकर शहर में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। इसके बाद शहर में पुलिस की ओर से सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें