बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के गांव पल्ली में एक महिला ने कुछ लोगों पर हथियारों के साथ डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार गांव पल्ली की रहने वाली बीना देवी पत्नी गोपाल चंद निवासी पल्ली ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि सतीश कुमार पुत्र राम चंद निवासी पल्ली और कमल किशोर पुत्र राम चंद निवासी पल्ली वीरवार रात उनके घर आए और हथियार दिखाकर उनको डराने धमकाने लगे। आनन-फानन में महिला ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया और मामला दर्ज करवाया। महिला ने बताया कि उन्होंने कि 2 दिन पहले भी आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं। इनमें जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद