फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में मलबे से संक्रामक रोगों का खतरा

Sat, 11 Oct 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के बाद शहर के राजबाग, जवाहर नगर, महजूर नगर, पाकशाही बाग और बेमिना इलाके में मलबे और बदबू से संक्रामक रोगों का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ का पानी सूखने के बाद इन इलाकों में काफी गंदगी और मलबा इकट्ठा हो गया है। जिससे चारो तरफ बदबू फैल रही है।
विज्ञापन


जवाहर नगर के निवासी इंदर सिंह के अनुसार, जवाहर नगर में कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गलियों में कई टन मलबा पड़ा है। जिसके कारण बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है और इलाके में संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार कुछ ऐसे कदम उठाए, जिससे नागरिकों को दिक्कत न हो। वहीं महजूर नगर के निवासी इरफान के अनुसार, इलाके में अभी तक सरकार या प्रशासन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है, जिससे अपनी समस्या कही जा सके। बदबू और गंदगी से इलाके में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें