फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, लगे देश विरोध नारे

Tue, 10 Oct 2017 10:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मारे गए तीन आतंकियों के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आतंकियों ने मारे गए अपने साथियों को गन सैल्यूट दिया। वहीं, आतंकियों के मारे जाने पर शोपियां में रहा बंद।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों को मंगलवार को अपने पैतृक गांव में दफनाया गया। जाहिद मीर को गनावपुरा, इरफान गनई को हेम्फ जबकि आसिफ पाल का कथोक कल्लन गांव में जनाजा पढ़ा गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार इनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और कई बार जनाजा पढ़ा गया। लोगों ने आजादी के हक में नारेबाजी की। सूत्रों से के अनुसार गनई के जनाजे के दौरान कुछ आतंकी पहुंचे, जिन्होंने हवाई फायरिंग कर उसे सैल्यूट दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुठभेड़ के दौरान मारे के जिले के तीन आतंकियों के विरोध में आज शोपियां बंद रहा। सभी दुकानी, कारोबारी इदारे बंद रहे, जबकि यातायात भी सड़कों पर कम दौड़ता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें