फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर : जम्मू में इस सीजन की सबसे गर्म रात बीती, आज बारिश के आसार   

Wed, 13 Apr 2022 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में लंबे समय से मौसम के साफ रहने के कारण तपिश से हर कोई बेहाल। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चढ़ते पारे से आज कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। इस बीच मंगलवार को हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही।

विज्ञापन


इस दौरान गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। जम्मू में दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास चल रहा है, जबकि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अबतक की सबसे गर्म रात रही।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे दिन के साथ रात में भी तपिश का अहसास हो रहा है। 

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हल्के बादल छाए रहे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप से पसीने छूटते रहे। लंबे समय से मौसम के साफ रहने के कारण तपिश से हर कोई बेहाल है।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 38.9 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 35.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 29.0, बटोत में 28.2 और भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 25.7, पहलगाम में 23.8 और गुलमर्ग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 16.4 और कारगिल में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें