फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह हो सकती है चतुर्थ श्रेणी और पंचायत सहायक की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से चतुर्थ श्रेणी और पंचायत सहायक की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड ने इसको लेकर संभावित तिथि भी जारी की है। इसमें पंचायत सहायक की भर्ती के लिए 15 से 20 अक्तूबर और चतुर्थ श्रेणी के लिए 22 से 28 अक्तूबर के बीच परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जून में चतुर्थ श्रेणी की 8575 और पंचायत सहायक और ग्रामीण विकास व पंचायत राज विभाग में अकाउंट असिस्टेंट (पंचायत) की 1889 पोस्ट जारी की थी। कोविड-19 संक्रमण के बीच प्रदेश में पहली बार बोर्ड इतने बड़े स्तर पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड जल्द एसओपी जारी करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि संभावित तिथि के आसपास परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए जिला अधिकारियों के साथ समन्वय कर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जेकेएसएसबी के चेयरमैन खालिद जहांगीर ने कहा कि बोर्ड की कोशिश है जल्द से जल्द परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाए। बोर्ड ने संभावित तिथि पहले ही जारी की है।
------------
उम्मीदवार अपने जिले में दे सकेगा परीक्षा
पंचायत सहायक और चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा देने वालेे उम्मीदवार अपने ही जिले में परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड हर जिले में परीक्षा केंद्र बना रहा है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए अंतिम तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें