राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) और जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में, बुधवार को पुलवामा में तीसरी अंडर ट्रायल समीक्षा समिति (यूटीआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज पुलवामा ने अपने कार्यालय कक्ष में की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत विचाराधीन कैदियों की सूची पर विचार-विमर्श किया गया। कुल सात मामलों पर चर्चा की गई, जिनमें से छह मामलों को दिशा-निर्देशों के अनुसार समिति द्वारा विचार के लिए अनुशंसित किया गया। संवाद