फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से शहर में बिगड़ने लगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से नगर दिनप्रतिदिन स्थिति खराब होती जा रही है। गलियों में लगे ढेरों के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगरवासियों ने प्रशासन से कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म करवा कर राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई नहीं होने से शह के प्रमुख स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं। लंबित मांगाें के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पंद्रह दिन से जारी है। इस कारण मुख्य बाजार में दुकानदार रोजाना स्वयं सफाई करने सहित कूड़े को जलाने के लिए मजबूर हैं। मगर गलियों में स्थिति बहुत ही खराब है। जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पिंका संधू ने बताया कि जब तक लंबित मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें