घगवाल। कस्बे के जतवाल में वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार जतवाल निवासी सुरेश कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर लगभग चार तोला सोना और छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। बताया गया है कि उनकी पत्नी पिंकी देवी घगवाल बाजार गईं थीं। इस संबंध में उन्होंने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। संवाद