फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर से आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब के गांव फिंदड़ में चोरी की वारदात से दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव फिंदड़ में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित चरणजीत सिंह ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। शाम को वह वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी में रखे सोने के आभूषण और लगभग बीस हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

रणजीत सिंह की पत्नी रेणु का रो- रो कर बुरा हाल था। आसपास के लोगों ने वहा पहुंचने पर बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। अलमारी में चार तोला सोने के आभूषण व चांदी का सैट सहित नगद राशि भी चोर ले गए।
विज्ञापन

इस प्रकार की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें