विजयपुर। स्वांखा मोड़ में चोरों ने हार्डवेयर की दुकान में सेंध लगाई। इस दौरान दुकान में रखी नकदी और हार्डवेयर का कुछ सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र साईं दास निवासी स्वांखा मोड़ ने विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार रात चोरों ने स्वांखा मोड़ में उनकी हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर से सात हजार रुपये नकद और हार्डवेयर का कुछ सामान चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी जाहिर मुस्ताक ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।