बिश्राह में चोरी की वारदात की जांच करती पुलिस।
बिश्नाह। बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर पांच में शादी समारोह में गए एक परिवार के घर से 10 तोले सोने के जेवर चोरी हो गए।
जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र शंकर दास निवासी वार्ड नंबर पांच बिश्नाह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वे शादी समारोह में गए हुए थे। जैसे ही वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। विजय कुमार ने पाया कि अलमारी से 10 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर दो मंजिला है। इसके चलते दूसरी मंजिल पर चोरी को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि अलमारी का ताला तोड़ने के लिए लोहे की सख्त नुमा चीज का इस्तेमाल किया गया है। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जांच की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।