फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोस्त संग अपने ही घर में लगाई चपत, मां ने बेटे के खिलाफ दी रपट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ में नशे की लत में पड़े बेटे ने अपने ही घर में एक दोस्त के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने, 32 हजार रुपये नकद और एक क्विंटल धान चोरी कर लिया। मां ने बेटे के खिलाफ आरएस पुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। शशि देवी पत्नी रतन लाल निवासी सुचेतगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे अविनाश कुमार ने अपने दोस्त अनिल उर्फ सचिन निवासी कपूरपुर के साथ मिलकर घर के ताले तोड़े और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दोनों मुख्य आरोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अविनाश की मां का आरोप है कि बेटा नशा करता है।
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस ने पहले अविनाश कुमार व सचिन को गिरफ्तार किया। दोनों से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि घर में कोई नहीं था और उन दोनों ने सोने के आभूषण, चांदी की पायल, 32 हजार रुपये और एक क्विंटल धान चोरी कर बेच दिए हैं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। अश्वनी कुमार व उसकी पत्नी सुमन देवी निवासी आरएस पुरा ने कुछ गहने सुनार कृष्ण लाल निवासी अखनूर को बेच दिए। वहीं एक अन्य सुनार कमल कुमार निवासी आरएस पुरा को सोने की अंगूठी और एक जोड़ी चांदी की पायल बेची। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर चोरी के आभूषण, जिसमें एक मंगलसूत्र, एक नथ, एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी झुमके, एक सोने की अंगूठी बरामद किए। आरएस पुरा पुलिस थाना के प्रभारी पवन डोगरा ने बताया कि शशि देवी की ओर से शिकायत करने के बाद पुलिस ने घर में हुई चोरी का समान बरामद कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें