फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: असम राइफल्स की महिला टीम ने जेके पुलिस को 4-0 से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। 71वीं बीएन मलिक मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता श्रीनगर में जारी है। वीरवार को पांचवें दिन 27 मुकाबले खेल गए। प्री-क्वार्टर स्टेज में एंट्री करने के लिए टीमों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बख्शी स्टेडियम में महिला टीमों के तीन मैच खेले गए। एसएसबी महिला टीम ने झारखंड पुलिस महिला टीम को 20-0 से रौंद दिया। असम राइफल्स की महिला टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की महिला टीम को 4-0 से हराया है। तमिलनाडु पुलिस महिला और ओडिशा पुलिस महिला के बीच हुआ मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।
पोलो ग्राउंड में, गोवा पुलिस और हरियाणा पुलिस के बीच हुए मैच में हरियाणा पुलिस ने जीत हासिल की। अरुणाचल पुलिस ने बिहार पुलिस को 1-0 से हराया। तमिलनाडु पुलिस और पुडुचेरी पुलिस के बीच एक और उत्साहपूर्ण मैच 5-1 के साथ समाप्त हुआ और तमिलनाडु पुलिस द्वारा जीता गया। तेलंगाना पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच एक और मैच उत्तराखंड पुलिस ने 0-3 से जीता। कश्मीर विश्वविद्यालय के मैदान पर हुए मुकाबले ने आरपीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को 3-2 से हराया। दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के बीच खेले गए मैच में बीएसएफ ने दो गोल कर जीत हासिल की। एक अन्य मैच सीआईएसएफ और आईटीबीपी के बीच खेला गया जिसे सीआईएसएफ ने जीत लिया। झारखंड पुलिस और गुजरात पुलिस के बीच हुए मैच को झारखंड पुलिस ने 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड में असम पुलिस और मणिपुर पुलिस के बीच हुए मैच को असम पुलिस ने 3-1 जीता है। पंजाब पुलिस और राजस्थान पुलिस के बीच खेला गया मुकाबा पंजाब पुलिस ने 3-2 से जीता है। केरल पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच मैच केरल पुलिस ने 1-0 से जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश पुलिस और मिजोरम पुलिस के बीच हुए मैच को मिजोरम पुलिस ने 0-6 से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें