दोमाना पौनी चक पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। चोर से बरामद की गई मारुति कार नंबर जेके02 एटी 2860 कीमत 50,000 गोविंद नगर गोल गुजराल से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सभी सूत्रों की जानकारी के आधार पर चोर की पहचान की। चोर की पहचान बशीर अहमद पुत्र मिज़ार् खान निवासी गोल गुजराल के रूप में हुई। 18 मई को पौनी चक पुलिस ने गोल गुजराल में नाका लगा कर चोर बशीर अहमद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोर ने अपना जुल्म कबूल कर लिया और पौनी चक पुलिस ने चोर से मारुति कार को बरामद कर सीज कर दिया है। इसके साथ ही चोर के पास से एक रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल कीमत एक लाख रुपये, पल्सर मोटर साइकिल कीमत 50,000 रुपये, पैशन मोटर साइकिल कीमत 40000 रुपये भी बरामद की गई हैं। जांचकर्ता ने बताया कि चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कुछ और चोरों की गिरफ्तारी व अन्य वाहन भी बरामद किए जा सकते हैं। एसपी जम्मू ग्रामीण जिला सूरम सिंह ने बताया कि पूछताछ में कुछ और खुलासे हो सकते हैं। संवाद