फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 29 में रास्तों, नालियों की खस्ता हालत से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड 29 के राजपुरा मंगोत्रियां में रास्तों और नालियों की हालत खस्ता है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई न होने के कारण लोगों को मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। वहीं दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध में कई बार नगर निगम को सूचित किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, सड़कें और रास्ते भी उखड़े हुए हैं। इस कारण चलने में भी परेशानी होती है। बता दें कि, इलाके में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद यहां सही तरीके से स्प्रे नहीं हो पाया है। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें