फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सूने घर में घुसकर चुराई नकदी व जेवर, एक कमरे में कुछ नहीं मिला तो कर गए शौच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जम्मू। त्रिकुटा नगर खू वाली गली में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले चोरों ने घर के निचले वाले हिस्से से 40 हजार की नकदी और डेढ़ तोले के सोने व चांदी के आभूषण उड़ाए, मगर ऊपरी मंजिल पर कुछ न मिलने पर बौखलाहट में कमरे में शौच कर गए। पुलिस आसपास के इलाके में सीसीटीवी को खंगाल ले रही है।

बताया जा रहा है कि जिस घर को चोरों ने निशाना बनाया वह एक भाजपा महिला का घर है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को परिवार के सदस्य रोज की तरह काम करके जब रात 10 बजे को घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर चारों ओर सामान बिखरा हुआ था और नकदी और आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की सदस्य अनुराधा शर्मा के अनुसार घर पर कोई नहीं था। बेटे की शादी के लिए घर पर कुछ नकदी रखी हुई थी। महिला के बेटे ने बताया कि चोरों ने पूरे घर को खंगाला है, लेकिन उन्हें छत वाले कमरे में कुछ नहीं मिला। त्रिकुटा नगर थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कराया गया है। सीसीटीवी से जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें